Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने मांगी पुलिस से मदद 

Share

Bhopal News: दहेज में मांग रहे थे पांच लाख रूपए, पुलिस ने कराई कई बार सुलह के लिए काउंसलिंग, नहीं माने तो पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार एक महिला ने पुलिस से मदद मांगी है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना पुलिस कर रही थी। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त मौका दिया। इतना ही नहीं सुलह के लिए काउंसलिंग भी कराई गई। लेकिन परिजन जब नहीं माने तो प्रकरण दर्ज करने का निर्णय लिया गया।

यह बोलकर करते थे विवाहिता को प्रताड़ित

महिला थाना पुलिस के अनुसार शिकायत मुस्लिम महिला ने दर्ज कराई है जिसकी उम्र 26 साल है। वह शाहजहानाबाद (Shahjahanabad) थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की आरोपी पति के साथ 2022 में शादी हुई थी। शादी के बाद से पति के अलावा सास, जेठ—जेठानी उसको परेशान करते थे। उसे पांच लाख रूपए न लेकर आने के लिए बात—बात पर ताने मारते थे। पीड़िता के साथ ससुराल पक्ष के लोगो ने 18 मार्च को मारपीट की थी। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने में पहुंचा था। उसके बाद पति—पत्नी समेत अन्य परिजनों के बीच काउंसलिंग की गई। इसी दौरान कंट्रोल रूम के बाहर पति ने पीड़िता को तीन बार तलाक बोल दिया। इस मामले की जांच एसआई महेश गौतम (SI mahesh Gautam) कर रहे हैं। पुलिस ने 188/24 धारा 498—ए/506/34/3/4/ 4 (प्रताड़ना, धमकाना, एक से अधिक आरोपी, दहेज अधिनियम और मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम में तहत प्रकरण) दर्ज कर लिया।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: पत्रकारों के घरों पर चोरों का धावा, लाखों का माल चोरी
Don`t copy text!