Bhopal News: महिला से दहेज में मांगे 20 लाख रुपए 

Share

Bhopal News: सतना में रहने वाले पति, सास—ससुर और ननद को बनाया गया आरोपी

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। शादी के नौ साल बाद घरेलू हिंसा से परेशान चल रही महिला ने पुलिस से मदद मांगी हैं। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना पुलिस कर रही है। पीड़िता से दहेज में 20 लाख रुपए मांगे जा रहे थे।

यह बोलकर करते थे परेशान

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 37 साल है। वह टीटी नगर (TT Nagar) थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की हिंदू रीति—रिवाज से शादी हुई थी। पीड़िता की ससुराल सतना (Satna)  जिले में है। उसकी शादी 2015 में हुई थी। शादी के बाद उसको दहेज को लेकर तंग किया जा रहा था। इस कारण उसने मायके में आकर परिजनों से पनाह मांगी थी। परिवार ने ससुराल पक्ष से बातचीत करने का काफी प्रयास किया। जब वे नहीं माने तो पुलिस थाने में जाकर आवेदन किया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के अलावा, सास—ससुर और ननद को आरोपी बनाया है। आरोपी दहेज में 20 लाख रूपए की मांग कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में प्रकरण 293/24 दर्ज किया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नव विवाहिता समेत दो व्यक्तियों की मौत
Don`t copy text!