Bhopal News: महिला थाने में तीन पीड़िताओं की एफआईआर दर्ज 

Share

Bhopal News: दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित, आरोपियों में विदिशा, मुुंबई में रहने वाला परिवार भी शामिल

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार तीन विवाहिताओं ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। तीनों मामलों की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना पुलिस कर रही है। शादी के बाद मायके से दहेज लाने के लिए पति के अलावा परिजन प्रताड़ित करते थे।

यह है वह परिवार जिनके खिलाफ दर्ज हुए प्रकरण

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पहली शिकायत 34 वर्षीय ने महिला ने दर्ज कराई। वह कमला नगर (Kamla Nagar) थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी विदिशा (Vidisha)  में रहने वाले आरोपी पति के साथ सिंधी समाज की रीतियों के तहत 2023 में शादी हुई थी। शादी के बाद मायके से दहेज लाने के लिए पति के अलावा ससुर और सास प्रताड़ित करते थे। आरोपी परिवार पांच लाख रूपए मांग रहा था। पुलिस ने प्रकरण 257/24 दर्ज कर लिया है। दूसरी शिकायत 27 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वह छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी मुंबई में रहने वाले पति से 2020 में शादी हुई थी। यह शादी मराठी समाज की रीतियों के अनुसार हुई थी। उससे दो लाख रूपए दहेज में मांगते हुए पति के अलावा सास और ननद प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने प्रकरण 258/24 दर्ज कर लिया है। तीसरी शिकायत 24 वर्षीय ने महिला ने दर्ज कराई। वह निशातपुरा (Nishatpura) थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता की पिपलानी में रहने वाले आरोपी पति के साथ हिंदू रीति—रिवाज से शादी हुई थी। यह शादी 2021 में हुई थी। उसको पति, सास और ससुर दहेज में दस लाख रूपए मांग रहे थे। पुलिस ने प्रकरण 259/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   One Nation One Election: देश में चार बार चुनाव आयोग एक साथ चुनाव करा चुका: रावत
Don`t copy text!