Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार दो महिलाओं ने दर्ज कराया मुकदमा

Share

Bhopal News: ससुराल वाले पति समेत अन्य परिजन विवाहिताओं को कर रहे थे प्रताड़ित, सीहोर में रहता है एक मामले का आरोपी परिवार

Bhopal News
घरेलू कलह का सांकेतिक चित्र— साभार

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार दो महिलाओं ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना क्षेत्र का है। विवाहिता को पति के अलावा उनके परिजन मायके से दहेज लेकर न आने पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताडित करते थे।

यह है वह परिवार जो आरोपी बनाए गए

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पहले मामले की शिकायत 45 वर्षीय विवाहिता ने पुलिस थाने में दर्ज कराई है। वह भोपाल के कमला नगर (Kamla Nagar) थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। उसकी सीहोर (Sehore) में शादी हुई थी। यह शादी 2002 में हुई थी। उसे पति के अलावा सास—ससुर परेशान करते थे। वह चाहते थे कि पीड़िता के मायके वाले सीहोर में दुकान दिलाने के लिए उनकी मदद करें। ऐसा नहीं करने पर वह पीड़िता को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। दूसरे मामले की शिकायत 27 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई है। वह अवधपुरी (Awadhpuri) थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की राजीव नगर (Rajeev Nagar) में रहने आरोपी पति से शादी हुई थी। यह शादी 26 जून, 2023 को हुई थी। शादी को अभी एक साल भी नहीं बीता था कि उसे पति के अलावा सास, ससुर और ननद परेशान करते थे। आरोपियों का कहना था कि विवाहिता को दहेज के वक्त मायके से सोने—चांदी के जेवरात कम दिए गए हैं। जिसको न लेकर आने पर वह ताने मारते थे। पुलिस ने दोनों मामलों में धारा 498—ए/506/34/3/4 (प्रताड़ना, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बाइक शोरूम की महिला कर्मचारी से बलात्कार
Don`t copy text!