Bhopal News: बिहार में रहने वाले परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Share

Bhopal News: शादी के बाद मायके से दहेज लेकर आने के लिए विवाहिता को मायके पहुंचाया, पीड़िता महिला थाने पहुंची

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार एक महिला ने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता भोपाल (Bhopal News) शहर में रहती है। उसकी तीन साल पहले बिहार में शादी हुई थी। यह शादी मुस्लिम रीति—रिवाज से हुई थी। महिला थाना पुलिस ने पति के अलावा दो अन्य व्यक्तियों को आरोपी बनाया है। पीड़िता का दावा है कि उसे आरोपी ससुराल वाले दहेज के लिए सता रहे थे। उसे मायके इसलिए भेजा गया ताकि वह दहेज का इंतजाम करके वापस आए।

नोटिस देकर करेंगें तलब

महिला थाना पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय विवाहिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वह ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की बिहार (Bihar) में रहने वाले आरोपी पति के साथ 4 जून, 2021 को शादी हुई थी। शादी के बाद से पति के अलावा उसकी सास और ननद उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोपी परिवार चाहता था कि वह दहेज में दो लाख रूपए कम लेकर आई है। इसके अलावा परिवार ने सोने—चांदी के जेवरात भी नहीं दिए हैं। यह बोलकर उसको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। जिससे तंग आकर वह मायके आ गई। इसके बाद मायके पक्ष ने कई बार आरोपी परिवार से संपर्क किया। लेकिन, वह बात सुनने को राजी नहींं थे। मामले की जांच एसआई मंजूलता अहिरवार (SI Manjulata Ahirwar) कर रही हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 217/24 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला स्ट्रीट वैंटर के घर घुसा मनचला 
Don`t copy text!