Bhopal News: पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नोटिस जारी

भोपाल। नव विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना पुलिस कर रही है। शादी के बाद मायके से उसे दहेज न लेकर आने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
यह बोलकर करते थे प्रताड़ित
महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 22 साल है। वह बैरागढ थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता को शादी के बाद मायके से दहेज न लेकर आने पर पति के अलावा सास—ससुर और ननद प्रताड़ित करते थे। मायके पक्ष ने भी काफी सुलह की कोशिश की थी। जब वह नहीं माने तो परिवार ने पुलिस थाने जाकर मदद मांगी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 280/24 दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि भोपाल शहर में महिलाओं पर घरेलू हिंसा और उत्पीड़न के काफी प्रकरण सामने आ रहे हैं। जिसमें सीधे एफआईआर की वजह से पुलिस पर भी सामाजिक दबाव बढ़ रहा है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।