Bhopal News: नवविवाहिता ने पुलिस से मांगी मदद

Share

Bhopal News: शादी के बाद मायके से दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करते थे, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। नव विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना क्षेत्र का है। शादी के बाद मायके से दहेज लाने के लिए ससुराल पक्ष के लोग उसको मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

पुलिस ने इन्हें बनाया हैं आरोपी

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 21 साल है। वह छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी आरोपी पति के साथ 2022 में हिंदू रीति—रिवाज से शादी हुई थी। शादी के बाद पीड़िता को उसके मायके से दहेज लेकर आने के लिए पति के अलावा सास—ससुर परेशान करते थे। मायके वालों ने परिजनों को काफी समझाया। जब वह नहीं माने तो पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराना पड़ी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 279/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मिसेज सेंट्रल इंडिया विजेता नेहा तिवारी का क्राउन चोरी 
Don`t copy text!