Bhopal News: हिंदू—मुस्लिम सभी एक तरह के विसंगतियों के शिकार

Share

Bhopal News: घरेलू हिंसा, प्रताड़ना से तंग आकर महिला थाना पुलिस से मांगी थी मदद, आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज किया गया प्रकरण

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। समाज कोई भी हो उसमें विसंगति होती ही है। उसको दूर करने का प्रयास समाज के बुद्धिजीवियों की तरफ से किया जाना चाहिए। जब वहां पहल नहीं होती है तो सरकारी सिस्टम सक्रिय हो जाता है। घटना भोपाल (Bhopal news) शहर की है जिसमें हिंदू—मुस्लिम महिलाएं अपने ससुराल वालों से प्रताड़ित थी। उन्होंने पुलिस से मदद मांगी तो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया।

यह है आरोपी जिनकी इस तरह की थी डिमांड

महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पहले मामले की पीड़िता 36 वर्षीय विवाहिता है। उसका मायका मिसरोद (Misrod) थाना क्षेत्र में है। उसकी दतिया (Datiya) में 2015 में शादी हुई थी। यह शादी हिंदू रीति—रिवाजों से हुई थी। कुछ समय तक घर पर सही चला। लेकिन, अब उसे पति के अलावा सास—ससुर दहेज में पांच लाख रुपए और बाइक की मांग कर रहे हैं। इसी बात को लेकर वह मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। जिससे तंग आकर उसने प्रकरण 255/24 दर्ज कराया। दूसरी शिकायत 37 वर्षीय मुस्लिम महिला ने दर्ज कराई है। इस मामले में आरोपी पति और ससुर है। उसने पुलिस को बताया कि मायका शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना क्षेत्र में है। उसकी मुंबई (Mumbai) में रहने वाले आरोपी के साथ 2020 में शादी हुई थी। पति के अलावा ससुर दहेज में पांच लाख रूपए और जेवरात न लेकर आने पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 256/24 दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Lokayukta Trap : बीआरसी का बाबू रिश्वत लेते दबोचा
Don`t copy text!