Bhopal News: बातचीत बंद करने से नाराज होकर युवती की मां को भेज दी थी तस्वीरें

भोपाल। एक मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना क्षेत्र की है। महिला थाना पुलिस ने एक मनचले को गिरफ्तार किया है। वह एक युवती को कई महीनों से पीछा करके परेशान कर रहा था। उसने घर में घुसकर उसके साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ भी की थी। इसके बाद भी उसे नजर अंदाज किया तो आरोपी ने पीड़िता की मां को तस्वीरें भेज दी थी।
आरोपी को नजर अंदाज करना पड़ा महंगा
महिला थाना (Mahila Thana) पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 25 साल है। वह अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना क्षेत्र में रहती है। पीड़िता मूलत: जबलपुर (Jabalpur) जिले की रहने वाली है। वह पांच साल पहले रोजगार की तलाश में भोपाल आई थी। वह अभी एक कंपनी में प्रायवेट काम करती है। जहां बने फ्रेंड सर्किल में आरोपी जितेंद्र अहिरवार (Jitendra Ahirwar) के साथ पहचान हो गई थी। दोनों के बीच गहरी दोस्ती भी थी। पीड़िता उससे शादी करने की भी योजना बना रही थी। इसी बीच उसको पता चला कि आरोपी शराब पीने का आदी है। इसके अलावा उसकी संगत कुछ अच्छे लोगों से नहीं है। इसलिए उसने आरोपी को नजर अंदाज करना शुरु कर दिया। यह बात आरोपी को नागवारा गुजरी। पीड़िता पिछले दिनों उससे परेशान होकर मां के पास भी चले गई थी। वहां से जब वह लौटी तो आरोपी 12 मार्च को उसके किराए वाले कमरे में चला गया। यहां उसके साथ अभद्रता करते हुए धमकाया गया। महिला थाना पुलिस ने प्रकरण 98/25 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह टेलरिंग का काम करता है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।