Bhopal News: हनुमानगंज टीआई को बताया तो गलती सुधारने की बजाय ज्ञान की बातें बोलकर टाल गए

भोपाल। महिला सुरक्षा को लेकर मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार (CM Shivraj Singh Chouhan) क्या नहीं करती है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की राजनीतिक छवि उनकी बच्च्यिों को लेकर चलाए गए लाडली लक्ष्मी योजना के चलते ही बनी है। लेकिन, अब यह उनके लिए कोई मुद्दा नहीं बनता। हम यह बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक हिंसा की शिकार महिला की पहचान उजागर (Bhopal News) कर दी गई है। यह तकनीकी चूक किसी राजनीतिक पार्टी ने नहीं बल्कि कार्रवाई करने वाली पुलिस से हुई है। यह बात बताकर गलती सुधारने भी बोला गया था। थाना प्रभारी उसको ज्ञान की बातें बोलकर सवाल को टाल गए।
डीसीपी के जवाब का इंतजार…
जानकारी के अनुसार 4—5 जनवरी की दरमियानी रात लगभग ढ़ाई बजे हनुमानगंज थाने में छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज हुई थी। इस मामले में आरोपी नवीन शर्मा (Navin Sharma) और अनिल तिवारी (Anil Tiwari) थे। पीड़िता टीकमगढ़ की महिला डॉक्टर थी जो कि बच्चों के साथ ज्योति होटल में ठहरी थी। उसके साथ भाई—भाभी भी थे। पीड़िता को मुंबई जाना था जिसके लिए उसको फ्लाईट पकड़नी थी। वह फ्लाईट अगली सुबह थी। इसी मामले में पीड़िता की एफआईआर को थाना पुलिस ने सीसीटीएनएस पर अपलोड कर दिया। जबकि छेड़छाड़ से संबंधित एफआईआर को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। इस संबंध में जानकारी थाना प्रभारी महेन्द्र ठाकुर (TI Mahendra Thakur) को दी गई थी। लेकिन, उसको सुधारने की बजाय हमारी बात को टाल दिया। इसी मामले में जोन—3 सेंट्रल डीसीपी रियाज इकबाल (DCP Riyaz Iqbal) से प्रतिक्रिया के लिए कई बार संपर्क किया गया। उन्होंने अभी रिपोर्टर को कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।