Bhopal News: हाथ में गुदा था नाम, अस्पताल के नजदीक फुटपाथ पर रहती थी, शराब पीने की बुरी लत थी

भोपाल। रेलवे ट्रैक पर एक महिला की लाश मिली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। गौतम नगर स्थित रेलवे ट्रैक पर एक महिला की लाश मिली है। उसके हाथ में नाम गुदा मिला है। जिसके बाद उसकी जानकारी पुलिस को मिल गई है। उसके परिजनों के बारे में अभी कोई तथ्य पुलिस को नहीं मिले हैं। फिलहाल शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया गया है।
फुटफाथ पर रहती थी महिला
गौतम नगर (Gautam Nagar) पुलिस के अनुसार यह घटना 12—13 मार्च की दरमियानी रात बारह बजे हुई थी। पुलिस को शारदा नगर (Sharda Nagar) रेलवे पटरी पर महिला का शव मिला। जिसके संबंध में फईम ने खबर दी थी। पुलिस को उसके हाथ पर विमला नाम लिखा मिला है। उसकी उम्र 40 से 45 साल के बीच है। पुलिस ने बताया वह जवाहर लाल नेहरू अस्पताल (Jawahar Lal Nehru Hospital) के नजदीक फुटफाथ पर रहती थी। उसे लोगों ने कई बार शराब पीते हुए भी देखा था। पुलिस को मृतिका के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। जिस कारण उसके परिजनों की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच एएसआई गौरी खान (ASI Gauri Khan) कर रहे हैं। गौतम नगर थाना पुलिस मर्ग 08/25 कायम कर लिया है। पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेजा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।