Bhopal News: पारिवारिक कलह खूनी संग्राम में तब्दील

Share

Bhopal News: देवर ने भाभी को चाकू मारकर किया लहूलुहान, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। घर में पारिवारिक कलह के कारण एक महिला को चाकू मार दिया गया। यह हमला उसके देवर ने किया। विवाद की जड़ में पारिवारिक कलह को वजह पुलिस ने बताया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र की है।

दरवाजे को पीटकर तोड़ रहा था आरोपी

ऐशबाग (Aishbag) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 26 मई की शाम लगभग सात बजे हुआ था। हमले में जख्मी लता समा (Lata Sama) पति तेजसिंह समा उम्र 38 साल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह ऐशबाग स्थित चाणक्यपुरी में रहती है। वह घरेलू काम करती है। पुलिस ने बताया कि लता समा को उसके देवर रमेश समा (Ramesh Sama) ने चाकू मारा था। इससे पहले वह घर के दरवाजे को तोड़ रहा था। रमेश समा ने छुरी का वार पीड़ित महिला के बाएं हाथ में किया है। वह लहुलूहान होकर थाने पहुंची थी। इस मामले की जांच एएसआई कांशीराम सिंह (ASI Kashiram Singh) कर रहे है। पुलिस ने 258/24 धारा 294/323/324/506 (गाली—गलौज, मारपीट, धारदार हथियार से वार और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : रिश्तों को किया कलंकित
Don`t copy text!