Bhopal Rape News: आरोपी ने ऐसा वीडियो बनाकर युवती को किया था यह करने के लिए मजबूर

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Rape News) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले की शुरुआत एक वीडियो से हुई थी। जिसके बाद मामला भोपाल पैलेस होटल के कमरा नबंर 302 में पहुंच गया। यहां आरोपी ने युवती को बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने वारदात के लिए नशीली दवा का भी इस्तेमाल किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मछली का है कारोबारी
हनुमानगंज थाना पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय महिला ने मंगलवार रात लगभग साढ़े दस बजे बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया हैं। जिसमें धारा 376/376/2एन/506 (बलात्कार, बार—बार बलात्कार और धमकाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं। आरोपी 45 वर्षीय नारियलखेड़ा निवासी है। आरोपी मछली का कारोबारी भी हैं। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया हैं। जांच अधिकारी एसआई सतेंद्र चौबे ने बताया पीड़िता 12वीं पास हैं। उसकी पांच साल की बेटी भी है। पति टेलर का काम करता हैं। आरोपी उसके दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा हैं।
ऐसे किया गया मजबूर

जांच अधिकारी ने बताया दिसंबर, 2020 में आरोपी परिजनों की गैरमौजूदगी में महिला के घर गया था। उस समय महिला नहा रही थी। उसने आरोपी को बैठने के लिए बोला था। महिला का बाथरूम और शौचालय की दीवार एक हैं। तब आरोपी ने शौचालय में जाकर नहाते हुए महिला की वीड़ियो बना लिया। जिसके बाद वह बिना उस दिन चला गया। कुछ दिन बाद आरोपी दोबारा आया और महिला को उसने वह वीड़ियो दिखाया। तब अरोपी ने महिला को धमकाया की अगर उसके उसके साथ संबंध नहीं बनाए तो वह वीड़ियो वायरल कर देगा।
पानी में मिलाई थी नशीली दवा

आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है। उसने बताया कि बस स्टेण्ड स्थित भोपाल पैलेस होटल के कमरा नबंर 302 में वह पीड़िता को ले गया था। जहां आरोपी ने पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी जब मौका मिलता तब उसके घर में ही उससे संबंध बनाने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने भाई और पति से आरोपी की सच्चाई बता दी थी। लेकिन, बदनामी के डर से कोई शिकायत करने थाने नहीं पहुंचा। आरोपी को परिजनों ने समझाया था। कुछ दूर गायब रहे आरोपी ने दोबारा पीड़िता को परेशान करना शुरू कर दिया।