Bhopal News: विवाहित महिला को पड़ोसी ने धक्का देकर गिराया

Share

Bhopal News: थाने में दर्ज है पहले से मुकदमा, जिसको वापस लेने के लिए भी धमकाया, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। विवाहित महिला को उसके पड़ोसी ने धक्का देकर गिरा दिया। जिस कारण उसके बाएं पैर और पीठ में चोट आई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इस कारण शुरु हुआ था विवाद

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार घटना बापू कॉलोनी(Bapu Colony)  में हुई थी। यहां ममता प्रजापति (Mamta Prajapati) पत्नी जसवंत प्रजापति उम्र 49 साल रहती है। उसके ही पड़ोस में आरोपी राकेश रहता है। उसके साथ पहले से विवाद चला आ रहा है। ममता प्रजापति ने बताया कि उसके घर की टंकी भर गई थी। जिसका पानी सड़क पर बहने लगा। इस बात पर आरोपी राकेश उसके घर के सामने आकर गाली—गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपी ने धक्का दे दिया। जिस कारण उसकी पीठ और बाएं पैर में चोट आई। यह मामला पुलिस थाने पहुंचा जिसमें पुलिस ने 9 अगस्त को प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार और आरोपी परिवार के बीच में पूर्व में भी विवाद हुआ था। जिसका मुकदमा पुलिस थाने में दर्ज किया गया था। आरोपी उस प्रकरण को भी वापस लेने के लिए धमकाते हुए सबक सिखाने की बात कर रहा था। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, राहगीर की मदद से अस्पताल भेजा
Don`t copy text!