Bhopal News: एक सप्ताह बाद थाने पहुंचकर दर्ज कराया मुकदमा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) महिला हिंसा से संबंधित है। आरोप सेना के एक जवान पर लगा है। जवान जब छुट्टी पर आया था तब उसने महिला को बुरी नीयत से दबोचा था। महिला शादीशुदा है जिसने एक सप्ताह बाद छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। गिरफ्तारी और नोटिस जारी करने को लेकर पुलिस विधिक सहायता अभियोजन के अधिकारियों से लेने जा रही है।
रात 11 बजे छत पर हुआ था…
निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार 25 अगस्त की रात लगभग साढ़े आठ बजे धारा 354/506 (छेड़छाड़ और धमकाने) का केस दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी संजय दांगी (Sajay Dangi) है। घटना करोद के नजदीक रुप नगर इलाके की है। आरोपी आर्मी में नौकरी करता है। वह जालंधर में तैनात है। पीड़िता की उम्र 27 साल है वह शादीशुदा भी है। पीड़िता का कहना है कि घटना 17 अगस्त की रात 11 बजे हुई थी। आरोपी तीन महीने पहले ही किराए से रहने आया है। दोनों के बीच पहले बातचीत होती थी। लेकिन, उसकी नीयत गंदी है यह बाद में पता चला। आरोपी ने पति को मारने की धमकी दी थी। इसलिए मुकदमा दर्ज कराने में उसने देरी की है।
यह भी पढ़ें: किन्नर ने धार्मिक स्थल पर इस तरह का वीडियो बनाकर पुराने भोपाल में मचा दी थी अफरा—तफरी
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।