Bhopal News: सागर मल्टी स्पेशल अस्पताल में महिला की हुई मौत, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद इलाके की है। मिसरोद में महिला ने दवा की बजाय भूल से जहर गटक लिया। परिजन उसे सागर मल्टी स्पेशल अस्पताल ले गए। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
गलती से गटक ली चूहा मार दवा
मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार यहां संजय नगर (Sanjay Nagar) बस्ती है। जिसमें सरजू पाटीदार पत्नी ओमप्रकाश पाटीदार (Om Prakash Patidar) उम्र 55 साल रहती थी। पति ओमप्रकाश पाटीदार किसानी करता है। सरजू पाटीदार को मधुमेह के अलावा गठिया का रोग था। जिसका परिजन इलाज कर रहे थे। उसने 22 मार्च की रात इलाज से संबंधित दवा की बजाय चूहा मार दवा गटक लिया। उल्टियां होने के बाद उसे सागर मल्टी स्पेशल अस्पताल (Sagar Multi Special Hospital) ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जिसकी जानकारी थाने को दी गई। मिसरोद थाना पुलिस मर्ग 20/25 कायम करने के बाद थाने से जांच करने एएसआई चेतन गुप्ता (ASI Chetan Gupta) को पहुंचाया गया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।