Bhopal News: आठ महीने पहले हुई थी शादी, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना के लिए लगाए आरोप, एसीपी करेंगें मामले की जांच

भोपाल। नव विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना भोपाल (Bhopal news) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। महिला की आठ महीने पहले ही शादी हुई थी। मौत को लेकर मायका पक्ष काफी आक्रोश में हैं। उन्होंने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच एसीपी बैरागढ़ संभाग की तरफ से की जाएगी।
पुलिस तक ऐसे पहुंची थी मौत होने की खबर
बैरागढ़ (Bairaarh) थाना पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी 28 सितंबर की दोपहर ढ़ाई बजे मिली थी। खबर कृष्णानी अस्पताल (Krishnani Hospital) से डॉक्टर वर्मा ने दी थी। मामले की जांच करने एसआई प्रियम्बदा (SI Priyambada) पहुंची थी। हालांकि जब उनसे प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। शव की पहचान दीक्षा चोटानी (Diksha Chotani) पति विशाल चोटानी उम्र 22 साल के रुप में हुई है। अस्पताल ने पुलिस को बताया कि परिजन दीक्षा चोटानी को फांसी के फंदे से उतारकर लाए थे। जिस पर बैरागढ़ पुलिस मर्ग 46/24 दर्ज कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब महिला ने फांसी लगाई तब पति घर पर नहीं था। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि मायके पक्ष ने प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।