Bhopal News: महिला को उसके पति, देवर और ससुर ने पीटा

Share

Bhopal News: मारपीट करके दो बच्चियों के साथ कर रहे थे बेदखल, पुलिस से मांगी मदद तो दर्ज हुआ प्रकरण

Bhopal News
घरेलू कलह का सांकेतिक चित्र— साभार

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार एक महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया में स्थित बस्ती की है। इसमें आरोपी पीड़िता का पति, देवर और ससुर है। तीनों आरोपी मिलकर उसकी बच्चियों के साथ उसको बेदखल कर रहे थे।

यह बोलकर बाल पकड़कर बुरी तरह से पीटा

पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 38 साल है। घटना पुरुषोत्तम नगर (Purshottam Nagar) की है। उसने बताया कि उसके साथ मारपीट दो बेटियों के सामने की गई थी। देवर अक्सर शराब पीकर गदर मचाता है। वह गंदी—गंदी गालियां बेटियों के सामने उसे देता है। वह पहले भी देवर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है। यह घटना 20 जुलाई को हुई थी। हालांकि इस तारीख को एफआईआर हुई थी या नहीं यह साफ नहीं हो सका है। उसके तीन दिन बाद से परिवार बहुत ज्यादा उसे परेशान कर रहा था। ताजा विवाद में ससुर ने उसके बाल पकड़कर उसे बुरी तरह से पीटा। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सड़क दुर्घटना में पुलिस अधिकारी की मौत
Don`t copy text!