Bhopal News: सास ने तमाचे तो ननद ने लकड़ी का पटिया सिर पर मारा 

Share

Bhopal News: घर की संपत्ति को लेकर चल रहा था विवाद, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। संपत्ति विवाद को लेकर सास और ननद ने मिलकर एक नव विवाहिता पर हमला कर दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News)  शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है। जख्मी महिला को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके सिर पर लकड़ी के पटे से वार करने के कारण गंभीर चोट आई है। पुलिस ने इस मामले में सास और ननद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इस कारण मामला हुआ गंभीर

हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित की उम्र 25 साल है। वह काजी कैंप इलाके में रहती है। उसके साथ मारपीट की वारदात ससुराल में हुई थी। घटना 17 जुलाई की दोपहर साढ़े बारह बजे हुई थी। मामले की जांच हवलदार मनीष कुमार मिश्रा (HC Manish Kumar Mishra) कर रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मकान के विवाद को लेकर उसकी सास और ननद उससे गाली—गलौज कर रही थी। पीड़िता ने कहा कि उस मकान में उसका भी हिस्सा है। यह सुनते साथ सास और ननद उस पर टूट पड़ी। गाली—गलौज करते हुए सास ने बाल पकड़कर उसको पीटना शुरु कर दिया। वहीं ननद ने लकड़ी का पटला उठाकर उसके सिर पर मार दिया। महिलाओं की लड़ाई को उसके पति और ससुर ने छुड़ाकर शांत कराया।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दस दिन पहले खोली होटल में हुआ था भीषण हादसा
Don`t copy text!