Bhopal Cheating News: एक महीने के भीतर में 27 बार ट्रांजेक्शन करके खाते से निकाले 41 हजार रुपए

भोपाल। यूको बैंक की मालवीय नगर स्थित शाखा पर एक महिला ने संगीन आरोप लगाए हैं। महिला ने इस संबंध में सायबर क्राइम में शिकायत की थी। जिसके बाद केस डायरी भोपाल (Bhopal Cheating News) के अरेरा हिल्स थाने में भेजी गई है। महिला के आरोपों की पड़ताल की जा रही है। अभी पुलिस सायबर क्राइम या बैंक फ्रॉड के संबंध में आरोप तय नहीं कर सकी है। पुलिस का दावा है कि अभी तकनीकी जांच बाकी है।
कोई लेन—देन नहीं किया
अरेरा हिल्स थाना पुलिस के अनुसार 08 नवंबर की शाम लगभग पांच बजे 723/21 धारा 420 (जालसाजी) का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में शिकायत पुरानी विधानसभा के नजदीक यादवपुरा निवासी गोमती बाई यादव पति राजेश यादव उम्र 38 साल ने दर्ज कराई है। उसका मालवीय नगर स्थित यूको बैंक में अकाउंट है। गोमती बाई यादव (Gomati Bai Yadav) ने पुलिस को बताया कि उसके खाते से 1 सितंबर से 9 अक्टूबर के बीच खाते से 41,198 रुपए निकल गए। जबकि यह रकम उसने निकाली ही नहीं। उसके पास किसी तरह का फोन भी नहीं आया। उसने कोई लेन—देन भी नहीं किया। इसके बावजूद खाते से 27 बार ट्रांजेक्शन करके रकम निकाल ली गई। पीड़ित ने बैंक कर्मचारियों पर भी शक जताया है। इस संबंध में शिकायत उन्होंने सायबर क्राइम में की थी। जहां से जीरो पर मुकदमा दर्ज करके अरेरा हिल्स थाने को भेजा गया।
यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।