Bhopal News: पत्नी और बच्चों को मारने चाकू लेकर लपका

Share

Bhopal News: नगर निगम में करता है जॉब, आठ साल पहले हुई थी शादी, घरेलू कलह से तंग आकर ससुराल से अलग रहने को थी मजबूर पीड़िता

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घरेलू कलह से तंग एक महिला ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। आरोपी पति है जो नगर निगम में जॉब करता है। उसके साथ आठ साल पहले पीड़िता ने शादी की थी। पति से नहीं बनती थी इसलिए वह अलग रहने को मजबूर थी। आरोपी पति घर में चाकू लेकर घुस गया। जिसको दिखाकर वह उसको और उसके बच्चों को मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

बहन और जीजा ने आकर बचाई जान

पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 25 साल है। वह बंगलों में काम करके अपने दो बच्चों की परवरिश कर रही है। पति टीटी नगर (TT Nagar) में स्थित निगम कार्यालय में तैनात हैं। वह शराब पीने का आदी है जिस कारण घर में कलह होती थी। उसके साथ शादी 2016 में हुई थी। उसकी हरकतों से तंग आकर वह बहन और जीजा के घर के पास रहने लगी थी। घटना 15 सितंबर की रात लगभग नौ बजे हुई। पति चाकू लेकर घर में घुस गया। वह उसे दिखाकर बच्चों और उसको मारने की धमकी देने लगा। उसने शोर मचाया तो पीड़िता की बहन और जीजा आ गए। उनके हस्तक्षेप के बाद वह गाली—गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। पुलिस ने इस मामले में 16 सितंबर को प्रकरण 514/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: काम नहीं मिल रहा था, परेशान मजदूर फांसी पर झूला
Don`t copy text!