Bhopal News: आत्महत्या से पहले पत्नी के अवैध संंबंधों का पति ने किया सुसाइडनोट में खुलासा

भोपाल। अवैध संबंध के चलते एक परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो गया। मामला भोपाल (Bhopal News) के टीटी नगर इलाके का है। यहां एक युवक ने फांसी लगा ली थी। उसकी मौत के बाद पत्नी ने आग लगा लिया। महिला को नाजुक हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को आत्महत्या करने वाले पति का सुसाइड नोट भी मिला है। जिसे जांच के लिए पुलिस ने सुरक्षित जब्त कर लिया है।
घर से हो गई थी गायब
टीटी नगर थाना पुलिस के अनुसार जेपी अस्पताल से 21—22 अक्टूबर की दरमियानी रात लगभग दो बजे एक व्यक्ति के खुदकुशी की सूचना मिली थी। पुलिस को यह जानकारी डॉक्टर रत्नेश जैन (Dr Ratnesh Jain) ने दी थी। शव की पहचान 26 वर्षीय अक्षय सोमकुंवर के रुप में हुई। वह माता मंदिर के नजदीक अर्जुन नगर पीएचई विभाग के पास रहता था। अक्षय सोमकुंवर (Akshay Somkunwar) ने फांसी लगाई थी। टीटी नगर पुलिस 45/174 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। मृतक वल्लभ भवन में ठेके से लिफ्ट ऑपरेटर का काम करता था। जांच में पता चला कि उसका पत्नी से विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी रात को गायब हो गई थी। उसके जाने के बाद ही उसने आत्महत्या की थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
प्रेमी की हो रही तलाश

पुलिस को अक्षय सोमकुंवर के कब्जे से एक पत्र मिला है। जिसमें उसने पत्नी सुधा सोमकुंवर (Sudha Somkunwar) पर काफी संगीन आरोप लगाए है। उसने लिखा है कि पत्नी के अवैध संबंध थे। जिसको लेकर घर में कलह होती थी। पत्र में यह बात पता चलने पर सुधा सोमकुंवर ने भी आग लगा ली। उसको नाजुक हालत हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीटी नगर थाना प्रभारी संजू कामले (TI Sanju Kamle) ने बताया कि जिस युवक का नाम लिखा है उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।