Bhopal News: बच्चे का जन्म नहीं होने को लेकर घर में करता था पारिवारिक कलह, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

भोपाल। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को उसके पति ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में हुई है। नव विवाहिता को बच्चे नहीं होने रहे हैं। इस बात को लेकर पति अक्सर घर में पारिवारिक कलह करता है।
ड्यूटी जाने से रोक रहा था
जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता झदा कॉलोनी के पास किराए के मकान में रहती है। उसकी कुछ साल पहले ही शादी हुई है। वह आंगनबाड़ी में जॉब करती है। पीड़िता ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रही थी। तभी उसका पति आया और बोलने लगा कि वह काम पर नहीं जाए। इस बात का उसने विरोध किया तो गाली—गलौज करते हुए आरोपी पति ने चाकू से वार कर दिया। चाकू कंधे के नजदीक लगा है। उसको सास ने आरोपी पति के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद वह मायके में चली गई। वहां से वह अपनी मां को लेकर एफआईआर 90/25 दर्ज कराने पहुंची। हमले की घटना 28 मार्च की सुबह लगभग नौ बजे हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद उसको बच्चे नहीं हो रहे हैं। इस बात को लेकर भी उसका पति अक्सर उसको कोसता रहता था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।