Bhopal News: फिर कमरे के भीतर गया छानबीन करने के बाद देरी से खोलने की वजह पूछकर पत्नी को बुरी तरह से धो डाला
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210914-WA0013-300x225.jpg)
भोपाल। नशा और शक पारिवारिक कलह की सबसे बड़ी समस्या है। जिसमें दांपत्य जीवन तबाह हो जाता है। कुछ ऐसा ही मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र का है। यहां एक व्यक्ति ने पत्नी को बुरी तरह से पीटकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने सामान्य मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।
सहेली के घर रात बिताने को मजबूर रही
पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता की उम्र 30 साल है। उसकी कुछ साल पहले ही शादी हुई है। वह टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना क्षेत्र में रहती है। उसका पति शराब पीने का आदी है। जिस कारण घर में कलह होती है। वह नशे की हालत में एक दिन घर पहुंचा। उसने दरवाजे को बुरी तरह से पीटकर खुलवाना चाहा। पत्नी ने दरवाजा खोलने में देरी कर दी। इसी बात पर वह उसके साथ गाली—गलौज करने लगा। उसने बुरी तरह से उसके साथ मारपीट कर दी। पत्नी का कहना था कि उसके पैर दुख रहे थे। इसलिए दरवाजा खोलने में उसे देरी हुई थी। यह वारदात 10 फरवरी की रात नौ बजे हुई थी। पीड़िता अगले दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची। उसने बताया कि मारपीट की वारदात से घबराकर वह सहेली के घर रात गुजारने चली गई। पुलिस ने इस मामले में 11 फरवरी को पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210902-WA0024-300x168.jpg)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।