Bhopal News: अपनी सफाई के लिए पति ने बनाया वीडियो, मासूम बच्ची ने ननिहाल को दी जानकारी तब बची जान

भोपाल। घरेलू कलह को लेकर शुरु हुआ विवाद थाने पहुंच गया। जख्मी एक महिला है जो इस वक्त साईं अस्पताल में भर्ती है। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने बताया कि पति उसका वीडियो बना रहा था। जिसका विरोध किया तो वह घर पर तांडव करने लगा।
इस कारण बना रहा था वीडियो
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 40 साल है। उसकी मासूम बच्ची ने पिता की क्रूरता की जानकारी ननिहाल में दी थी। जिसके बाद वे उसके घर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से उक्त प्रकरण की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पति के खिलाफ 1032/23 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई हरिशंकर प्रजापति (ASI Harishankar Prajapati) कर रहे हैं। मारपीट की घटना 03 दिसंबर की सुबह 11 बजे हुई थी। पत्नी ने बताया कि पति शराब पीने का आदी है। उसे रोकने पर अक्सर मारपीट करते हैं। घटना वाले दिन वह काम कर रही थी। तभी पति यह बोलकर वीडियो बनाने लगा कि उसे काम करना नहीं आता है। उसने इस बात का विरोध किया तो उसका हाथ मरोड़कर पीटने लगा। उसे पलंग पर पटक दिया। वह जान बचाने के लिए दूसरे कमरे में गई और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।