Bhopal News: पति की यातना से तंग मुस्लिम नव विवाहिता पहुंची थाने 

Share

Bhopal News: एक साल पहले हुई थी शादी, पति छोटी—छोटी बातों पर करता था मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। प्रताड़ना से तंग आकर मुस्लिम महिला ने पुलिस से मदद मांगी है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। उसके साथ पीड़िता की लगभग एक साल पहले शादी हुई थी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की स्थिति साफ नहीं की है।

इस कारण थाने पहुंची पीड़िता

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत 22 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वह शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में ही रहती है। वह घरेलू काम करती है। पीड़िता की आरोपी पति के साथ 22 जुलाई, 2023 को शादी हुई थी। यह शादी मुस्लिम रीति—रिवाज से परिजनों की सहमति से हुई थी। लेकिन, आरोपी पति शादी के बाद पीड़िता को छोटी—छोटी बातों को लेकर मारपीट करता था। जिस कारण पीड़िता मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान रहने लगी। उसने मायके से भी मदद मांगी। लेकिन, सामाजिक बंधनों के चलते वह भी उसकी मदद नहीं कर पा रहे थे। इस कारण पीड़िता ने तंग आकर थाने की चौखट में जाकर शिकायत करने का मन बनाया। मामले की जांच एएसआई रामसेवक शर्मा (ASI Ramsevak Sharma) कर रहे है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण 457/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियोें में हुई मौत
Don`t copy text!