Bhopal News: पत्नी को जिम्मेदार ठहराकर ससुराल पक्ष करता था प्रताड़ित, कलह का मामला थाने पहुंचा

भोपाल। लव मैरिज के बाद पति ने आत्महत्या की थी। जिसके बाद उसका परिवार उसकी पत्नी को जिम्मेदार ठहराता था। बात यहां नहीं थमी नौबत घरेलू कलह के बाद अपराध तक में पहुंच गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर इलाके की है। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल में पुरूष उसके साथ छेड़छाड़ करते थे।
यह बोलते थे विधवा बहू के साथ आरोपी परिवार
कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार 18 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े दस बजे 777/22 धारा 294/354/354—ख/323/506 गाली—गलौज, छेड़छाड़ मारपीट और धमकाने का मामला दर्ज किया है। शिकायत 20 वर्षीय विधवा महिला ने दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार महिला की लव मैरिज हुई थी। यह शादी दोनों परिवारों की सहमति से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति—पत्नी के बीच लड़ाई—झगड़े होने लगे थे। जिससे परेशान होकर महिला के पति ने आत्महत्या की थी। जिसके बाद महिला के ससुराल वाले उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। उनका कहना है की वह उनके बेटे की मौत की जिम्मेदार है। जिसके बाद वह उसे मारने—पीटने लगे थे। मारपीट के दौरान हाथापाई में महिला के कपड़े फट गए थे। जिसके बाद उसने थाने में जाकर देवर सहित बाकी ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।