Bhopal News: ‘राजा’ ने फकीरों वाली हरकत की, पैसों के विवाद पर विधवा मां को पीटा और रंगीन टीवी तोड़कर चकनाचूर की, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

भोपाल। शराब माफिया के प्रतिकूल नीतियों की वजह से एमपी में सामाजिक ताना—बाना बिगड़ रहा है। ताजा घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। यहां नशे के आदी बड़े बेटे ने विधवा मां को पहले पीटा। फिर घर में रखी टीवी को तोड़कर चकनाचूर कर दिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
मां ने गुजर—बसर के लिए खरीदा था ई—रिक्शा
जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 50 साल है। वह बंगलों में काम करने जाती है। पांच साल पहले उसके पति का निधन हो गया है। छोटा बेटा स्टेशन बजरिया में अपने परिवार के साथ अलग रहता है। उसका बड़ा बेटा बैरागढ़ स्टेशन पर होटल चलाता है। वह शराब पीने का आदी भी है। वह दुकान से मिलने वाली रकम भी शराब में उड़ा देता है। उसके बाद वह मां से पैसा मांगता रहता है। कई बार मां ने उसकी मदद भी की। लेकिन, उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया। पीड़िता ने गुजर—बसर के लिए पिछले दिनों ई—रिक्शा खरीदा था। जिसको उसने किराए पर दिया है। उस रिक्शे से मिलने वाली रकम को बड़े बेटे ने रख लिया। जिसके संबंध में उसकी मां ने पूछा तो वह आगबबूला हो गया। मारपीट की घटना 01 जुलाई की रात करीब बारह बजे हुई थी। आरोपी ने ई—रिक्शा के किराए को लेकर विवाद करते हुए गाली—गलौज करने लगा। उसने धक्का देकर मां को गिरा दिया। जिस कारण पीड़िता के सिर पर चोट लग गई। इसके बाद उसने टीवी उठाकर उसको तोड़कर चकनाचूर कर दिया। इसके बाद वह धमकाते हुए भाग गया। ( सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।