Bhopal News: गेहूं की फसल को बेचने से पत्नी ने रोका, धारदार हथियार से वार करके जख्मी किया, पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया

भोपाल। नशा घर का सुख—चैन छीन लेता है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है। आरोपी पति है जिसने पत्नी को लहूलुहान कर दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया इलाके की है। आरोपी पति शराब पीने की बुरी लत से घिरा हुआ था। वह शराब खरीदने के लिए घर के गेहूं बेचने जा रहा था। ऐसा करने से पत्नी ने रोका तो वह हमलावर हो गया।
गांव का हर व्यक्ति हमलावर की हरकतों से वाकिफ
बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला के हाथ में चोट आई है। पीड़िता की उम्र 35 साल है। यह वारदात ग्राम इमलिया में हुई थी। पुलिस ने पति के खिलाफ 306/24 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। आरोपी 8 मई की शाम को घर से चोरी—छुपे कटी फसल के गेहूं को बेचने जा रहा था। ऐसा करते हुए पत्नी ने पकड़ लिया। उसने रोका तो पति ने धमकाते हुए घर के आंगन में ले जाकर उसको पीटना शुरु कर दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे नशा करने की समझाईश भी दी गई है। उसकी बुरी लत से घर वाले भी परेशान चल रहे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।