Bhopal News: जिलाबदर बदमाश अपनी कॉलोनी में घुमता मिला

Share

Bhopal News: आदेश को समाप्त होने में एक महीने बचे थे, पुलिस ने आदेशों के उल्लंघन करने पर उसे गिरफ्तार किया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। जिलाबदर बदमाश अपनी कॉलोनी में घूमता पुलिस के हत्थे लग गया। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal news) शहर के हनुमानगंज थाना पुलिस ने की है। उसको नौ महीने के लिए जिलाबदर किया गया था। यह आदेश एक महीने के भीतर में समाप्त होने वाला था। उससे पहले वह पुलिस के मुखबिर तंत्रों की निगाह में आ गया।

इन जिलों में किया गया था जिलाबदर

हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार मोहसिन कुरैशी उर्फ तंजीम (Mohsin Qureshi@Tanjeem) को जिलाबदर किया गया था। लेकिन, वह पुलिस को रिलायंस पेट्रोल (Reliance Petrol Pump) के पीछे कुछ लोगों के साथ खड़े होने की जानकारी मिली थी। इस सूचना पर दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया। आरोपी मोहसिन कुरैशी उर्फ तंजीम पिता हलीम कुरैशी उम्र 23 साल हनुमानगंज थाना क्षेत्र स्थित गणगौर की बावडी के पास काजी कैम्प (Qazi Camp) में रहता है। उसे नवंबर, 2023 में हनुमानगंज एसीपी कार्यालय से जिलाबदर करने के आदेश हुए थे। आदेश में उसे भोपाल व उससे लगे अन्य जिले विदिशा, सीहोर, राजगढ, रायसेन, नर्मदापुरम की राजस्व सीमाओं से जिला बदर किया गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 14,15 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई में निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया, उनि अमित भदौरिया, उनि विवेक शर्मा, प्रआर 314 प्रवीण ठाकुर, आर 2077 आकाश श्रीवास्तव, आरक्षक 3417 आशीष वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Rewa Crime News: फर्जी वेबसाइट का भंड़ाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
Don`t copy text!