Bhopal Cheating News: लोन दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा

Share

Bhopal Cheating News: कांग्रेस कार्यालय के सामने दुकान लगाने वाली महिला जालसाजों की बातों में फंसी, पहले मकान में ले जाकर तस्वीर खिंचवाई फिर दो किस्तों में 25 हजार रुपए भी दे दिए

Bhopal Fake Cop
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। ​लोन दिलाने के नाम पर एक महिला के साथ फर्जीवाड़ा किया गया है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। पीड़ित महिला कांग्रेस कार्यालय के सामने दुकान लगाती है। उसी दुकान में आते—जाते आरोपी से पहचान हुई थी। उसने दो किस्त में पीड़िता से 25 हजार रुपए ऐंठ लिए थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के दो दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मोबाइल कॉल डिटेल से निकलेंगे कई अन्य राज

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शिवाजी नगर (Shivaji Nagar) निवासी ममता वानखेड़े (Mamta Vankhede) ने 15 अक्टूबर को जालसाजी का प्रकरण 494/24 दर्ज कराया था। इस प्रकरण में आरोपी धर्मेंद्र शर्मा उर्फ मयंक जोशी (Dharmendra Sharma@Mayank Joshi) था। वह शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित बावडिया कला के पास पल्लवी नगर (Pallavi Nagar) में रहता था। पुलिस ने उसको 17 अक्टूबर को उसके घर से दबोच लिया है। पुलिस ने बताया ममता वानरखेड़े दुर्गा नगर (Durga Nagar) बस्ती में रहती है। वह पान—मसाला की एक छोटी दुकान कांग्रेस कार्यालय (Congress Office) के पास लगाती है। आरोपी 36 वर्षीय धर्मेन्द्र शर्मा उर्फ मयंक जोशी से दुकान पर ही परिचय हुआ था। उसने कहा था कि वह एसबीआई (SBI) से पांच लाख रुपए का लोन दिला देगा। वह उसके झांसे में आ गई और 21 सितंबर को पंद्रह हजार रुपए दे दिए। इसके बाद वह वह घर पहुंचा और फोटो खींचे। इसके बाद कागजों पर साईन लेकर चला गया था। दो दिन बाद फोन करके बोला कि दोपहर बारह बजे तक पांच लाख रुपए खाते में आ जाएंगे। लेकिन, बैंक मैनेजर को दस हजार रुपए देने होंगे। यह रकम उससे गुमाश्ता बनाने के लिए मांगी थी। उसका कहना था कि वह बैंक मैनेजर बनवा देगा। उसके बाद जालसाज ने फोन उठाना ही बंद कर दिया। आरोपी मयंक जोशी से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा उसके मोबाइल फोन की डिटेल निकाली जा रही है। ताकि पता चल सके कि उसने किसी अन्य के साथ फर्जीवाड़ा तो नहीं किया है। पुलिस को कुछ अन्य पीड़ितों के बारे में भी पता चला है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cheating News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: ओटीपी पूछकर खाते से रकम निकाली
Don`t copy text!