Bhopal News: सवारी वाहन समेत पांच वाहन बरामद
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/04/IMG-20210412-WA0030-300x225.jpg)
भोपाल। क्राइम ब्रांच ने दो शातिर वाहन चोरों को दबोचा है। आरोपियों के कब्जे से सवारी वाहन समेत पांच वाहन बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) क्राइम ब्रांच ने की है। जिसमें हबीबगंज थाना पुलिस की भी मदद ली गई है। दोनों बदमाश लॉक तोड़ना जानते थे। आरोपियों ने अशोका गार्डन इलाके से सवारी आटो चोरी किया था।
पांच साल पहले दर्ज था बाइक चोरी का मामला
पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि दोनों बदमाशों को हबीबगंज नाका गोविन्दपुरा से संदेह के आधार पर रोका गया था। जिन्होंने अपना परिचय अरशद खान पिता शहजादे खान उम्र 20 साल और निर्भय भील पिता मानसिंह भील उम्र 31 साल के रूप में दिया। शहजादे खान (Shahjade Khan) गल्ला मण्डी के पास लटेरी जिला विदिशा तो निर्भय भील (Nirbhay Bhil) विदिशा में ग्राम रायपुरा का रहने वाला है। दोनों अलग—अलग बाइक पर थे। दोनों ने वाहन चोरी होने का बताया। अरशद खान ने 184/22 हबीबगंज थाने में दर्ज चोरी का मामला कबूला। आरोपियों ने गोविन्दपुरा में दर्ज 177/22, खजूरी सड़क में दर्ज 151/22, अशोका गार्डन में दर्ज 229/17 और कोहेफिजा में दर्ज 182/22 वाहन चोरी करना कबूला है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210902-WA0024-300x168.jpg)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।