Bhopal News: इतना भारी क्राइम रिकॉर्ड उसके बावजूद पुलिस का खौफ नहीं 

Share

Bhopal News: जानिए पुलिस की एफआईआर में उस ‘मंत्री’ की कहानी जो दिमागी रुप से कमजोर होने के बावजूद कुख्यात बदमाशों की रंगदारी का शिकार बन गया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आप शायद यकीन नहीं करेंगे लेकिन यह बिलकुल सच है। हम किसी तरह का मस्का भी नहीं लगा रहे। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। इस इलाके के एक कुख्यात बदमाश ने दो दिनों से जमकर आतंक मचाया। उसके साथ वारदात में शामिल निगरानी गुंडे भी थे। पुलिस ने एक नहीं दो प्रकरण दर्ज किए। इसमें से एक प्रकरण में मंत्री नाम आया है। क्या है इस मंत्री शब्द की पूरी सच्चाई पढ़िए।

हमला करने के लिए चाकू उठाया तो बदमाश को ही लग गया

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार हिमांशु प्रजापति (Himanshu Prajapati) पिता मुन्नालाल प्रजापति उम्र 29 साल ने थाने में प्रकरण दर्ज कराया है। वह थाने में अपने आधा दर्जन साथियों के साथ पहुंचा था। हिमांशु प्रजापति शारदा नगर (Sharda Nagar) नारियलखेड़ा इलाके में रहता है। वह नारियलखेड़ा में चाउमीन का ठेला भी लगाता है। उस पर हमले की वारदात 23 अक्टूबर की रात लगभग दस बजे हुई थी। जिसकी एफआईआर 428/24 पुलिस ने 26 अक्टूबर को दर्ज की है। उसने बताया कि दुकान पर जैद आरटीओ, सिकंदर आसिफ और अज्जू उर्फ अजहर आए। वे चाउमीन मुफ्त में खिलाने की बात करने लगे। हिमांशु प्रजापति की दुकान पर काम करने वाले लखन ने इंकार किया तो आरोपी गाली—गलौज करने लगे। जिसका विरोध किया तो लखन को मारपीट करते हुए दुकान में रखा चाकू उठाकर जैद आरटीओ (Jaid Rto) ने मारना चाहा। हालांकि चाकू का वार लखन की बजाय उसको ही लग गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकाने, रंगदारी दिखाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज करने से पहले एक अन्य मुकदमा 427/24 सिकंदर आसिफ (Sikander Asif Ali) के खिलाफ दर्ज किया। यह प्रकरण पुलिस ने 26 अक्टूबर को दर्ज किया गया। वारदात 25 अक्टूबर की रात साढ़े आठ बजे हुई थी। थाने में शिकायत पप्पू मेहरा (Pappu Mehra) पिता स्वर्गीय श्री अमर सिंह मेहरा उम्र 45 साल ने दर्ज कराई। वह भी शारदा नगर में रहता है और ठेकेदारी का काम करता है। पप्पू मेहरा भी अपने आधा दर्जन साथियों के साथ थाने पहुंचा था। उसने बताया कि उसके मोहल्ले में सिकंदर आसिफ रहता है। वह नशा करने का आदी है। पीड़ित ने बताया कि उसके मामा है जिन्हें भगवान सिंह उर्फ मंत्री नाम से जानते हैं। उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती है। यह सिकंदर आसिफ अली भी जानता है। उसके बावजूद नशे के लिए पैसा मांगते हुए उसने मामा के साथ मारपीट की। आरोपी की हरकतों से पूरा मोहल्ला परेशान चल रहा है। पुलिस को बकायदा सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे गए। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सिकंदर आसिफ अली के खिलाफ 14 प्रकरण दर्ज है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शिवाय अस्पताल में हार्ट अटैक के बाद पहुंचे मरीज की मौत 
Don`t copy text!