Bhopal News: सरकारी स्कूल के चौकीदार पर हमला करके भागे दो व्यक्ति 

Share

Bhopal News: पुलिस बोली हमले की वजह साफ नहीं, जहां वारदात हुई वहां रखा था निर्माण से संबंधित सामान, पत्थर लगने से जख्मी हुआ

Bhopal News
अयोध्या नगर पुलिस थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। निर्माणाधीन सरकारी स्कूल के एक चौकीदार पर हमला कर दिया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में हुई है। हमलावर की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि अभी हमले के पीछे वजह साफ नहीं हुई है। पुलिस हमलावरों का पता लगा रही है।

यह बोलकर किया गया हमला

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार शिकायत सुरेश कुमार (Suresh Kumar) पिता रामभरोस कुमार उम्र 22 साल ने पुलिस थाने में दर्ज कराया है। वह अयोध्या नगर स्थित क्रेसर बस्ती के नजदीक बनी अरहेड़ी बस्ती में रहता है। यहां एक सरकारी स्कूल (Government School) का काम चल रहा है। जिसकी चौकीदारी सुरेश कुमार करता है। पुलिस ने बताया कि घटना 5 जुलाई की रात साढ़े आठ बजे हुई थी। स्कूल के भीतर दो लड़के घुस आए थे। जिनसे वजह पूछी तो हमलावरों ने उसे पीटना शुरु कर दिया। आरोपी पत्थर मारकर भागे थे। पुलिस ने 290/24 में कायम कर लिया है।
(सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बैल्ट से पीटकर सिर फोड़ा
Don`t copy text!