Bhopal News: बड़े तालाब में फिर मिली लाश 

Share

Bhopal News: नगर निगम अमले को सफाई करते वक्त मिला शव, पहचान के प्रयास शुरु

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बड़े तालाब में फिर एक व्यक्ति की लाश मिली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बड़े तालाब की है। लाश तब बाहर आई जब निगम कर्मी तालाब की सफाई कर रहे थे। पुलिस ने शव पीएम केे लिए भेज दिया है। लाश दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

यह है पुरुष का हुलिया

तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार शव शनिवार सुबह मिला था। जिसे नगर निगम भोपाल की सफाई अमले ने बाहर निकाला। शव की तलाशी के दौरान कोई पहचान से संबंधित दस्तावेज बरामद नहीं हुए। मामले की जांच एएसआई जेपी पांडेय (ASI JP Pandey) कर रहे हैं। शव पुरुष का है जिसकी उम्र 35 से 40 साल है। उसने आसमानी पेंट और जीन्स की टी शर्ट पहनी है। उसने सैंडिल भी पहन रखी है। इसलिए मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। तलैया पुलिस मर्ग 23/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शव बहते हुए शीतला माता मंदिर घाट किनारे पहुंचा है। इसलिए तालाब के आस—पास वाले लगभग आधा दर्जन थानों को शव से संबंधित जानकारी शेयर कर दी हैं। ताकि उसके परिजनों का पता लगाया जा सके।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: कांग्रेस ने छीने तो हमने लौटाये गरीबों के अधिकार: प्रदेश अध्यक्ष
Don`t copy text!