Bhopal News: रिश्ता कर दिया कलंकित

Share

Bhopal News: आधी रात अपना बिस्तर छोड़कर नाबालिग भतीजी के बाजू में जाकर लेट गया चाचा, शरीर में हलचल हुई तो उजागर हुआ यह मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रिश्तों को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज करके आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वह अपनी नाबालिग भतीजी पर बुरी नजर रखता था।

पिता की हो चुकी है मौत

गौतम नगर (Gautam nagar) थाना पुलिस के अनुसार यह गंदी हरकत 16—17 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई। जिसकी एफआईआर 17 अक्टूबर की सुबह दर्ज की गई। पीड़िता की उम्र 15 साल है वह नौंवी की छात्रा है। उसके पिता की दस साल पहले मौत हो चुकी थी। इस कारण उसकी मां देवर के साथ रहने को मजबूर थी। परिवार गरीब घर का है। इस कारण एक ही कमरे में सभी सोते हैं। आरोपी चाचा है जो बिस्तर पर अलग सोता है। घटना वाले दिन पीड़िता अपने भाई—बहनों के साथ जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही थी। वह कमरे की दीवार से सटकर सोती है। उसे आधी रात अहसास हुआ कि उसके शरीर के प्रायवेट पार्ट और नाजुक अंगों पर किसी तरह की हलचल हो रही है। जब वह पलटी तो उसने देखा कि वह चाचा है जो गंदी हरकत उसके साथ कर रहा था। उसने शोर मचाया तो मां भी जाग गई। जिसके बाद वह बेटी को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: प्लॉट और मकान के लिए मांग रहे थे दो लाख रुपए
Don`t copy text!