Bhopal News: हाथ में बंधा हुआ है कलावा, शहर में गुम इंसानों की जानकारी जुटा रही पुलिस

भोपाल। पेट्रोल पंप के नजदीक एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसे एम्बुलेंस की मदद से जेपी अस्पताल पहुंचाया गया था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए शहर में गुम हुए व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है।
हाथ में राखी बंधी हुई है
एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार जिस व्यक्ति की मौत हुई वह प्रगति पेट्रोल पंप (Pragati Petrol Pump) के पास मिला था। उसने नीली लाइनिंग वाली शर्ट और नीला पेंट पहना हुआ है। मामले की जांच एसआई कुलदीप खरे (SI Kuldeep Khare) कर रहे हैं। घटना 16 मार्च की सुबह लगभग सवा छह बजे हुई थी। पुलिस को डॉक्टर तन्मय ने मौत होने की सूचना दी थी। एमपी नगर पुलिस मर्ग 08/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मृतक की उम्र करीब 38 साल है। मृतक की दाढ़ी मूंछें है और एक हाथ में कलावा है तो दूसरे हाथ में राखी बंधी हुई है। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।