Bhopal News: निजी स्कूल के टीचर ने जहर खाकर दी अपनी जान, एनआरआई कॉलेज का छात्र फंदे पर झूला

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) निशातपुरा और पिपलानी इलाके से मिल रही है। यहां दो युवकों ने आत्महत्या की है। जिसमें से एक निजी स्कूल का टीचर है। वह लॉक डाउन की वजह से नौकरी जाने से पहले ही परेशान चल रहा था। इसी बीच पत्नी ने उससे तलाक ले लिया। उसने जहर खाकर आत्महत्या की है। इसी तरह पिपलानी इलाके में एनआरआई कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाई है।
चाचा ने दी थी सूचना
पिपलानी थाना पुलिस के अनुसार 12 जुलाई की रात लगभग आठ बजे गुप्ता कॉलोनी में फांसी लगाने की सूचना मिली थी। यह सूचना पुलिस को मुकेश रेकवार (Mukesh Raikwar) ने दी थी। जिस पर मर्ग क्रमांक 42/2021 कायम किया गया। फांसी लगाने वाले युवक की पहचान 21 वर्षीय अमन रेकवार पिता राजेश रेकवार के रुप में हुई। पुलिस ने बताया युवक एनआरआई कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। घटना के वक्त माता—पिता बाजार गए हुए थे। यहां संयुक्त परिवार एक ही मकान में रहता है। सूचना देने वाला चाचा है। जांच अधिकारी सिरोमनी ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार घटना को लेकर शोक संतप्त है। इसलिए आत्महत्या की कोई ठोस वजह अभी सामने नहीं आई है।
लॉक डाउन में स्कूल था बंद

इसी तरह निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित बृज कॉलोनी में एक व्यक्ति के आत्महत्या की खबर पीपुल्स अस्पताल (People Hospital) से मिली थी। यह जानकारी 12 जुलाई की शाम लगभग सात बजे डॉक्टर सुभाष बागडे (Dr Subhash Bagde) ने दी थी। उन्होंने बताया था कि 35 वर्षीय नीरज शर्मा पिता मुन्नालाल शर्मा को जहर खाने के बाद इलाज के लिए लाया गया था। जांच करने एएसआई राम प्रसाद भारती (ASI Ramprasad Bharti) मौके पर पहुंचे थे। नीरज शर्मा (Neeraj Sharma) ने लगभग पौने चार बजे जहर खाया था। वह माता—पिता से अलग रहता था। प्रायवेट स्कूल में वह टीचर का काम करता था। लॉक डाउन में स्कूल बंद होने से उसकी जॉब भी चली गई थी।
जहर खाकर भतीजे को बताया

नीरज शर्मा ने 2013 में शादी की थी। फरवरी, 2021 में उसकी पत्नी लक्ष्मी से तलाक हो गया था। उसके कोई बच्चे भी नहीं थे। इन्हीं तनावों से वह गुजर रहा था। वह पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। नीरज यहां सुखी सेवनिया स्थित चोपड़ा गांव में निजी स्कूल में नौकरी करता था। सल्फास खाने के बाद उसने भतीजे दिव्यांश शर्मा (Divyansh Sharma) को इस बात की जानकारी दी थी। जिसके बाद परिजन अस्पताल ले गए थे। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।