Bhopal News: महिला करती थी बातचीत तो घर में होती थी कलह, पति के लौटने पर पत्नी फंदे पर मिली

भोपाल। नवविवाहिता समेत दो व्यक्तियों ने आत्महत्या (Suicide News) कर ली है। यह दोनों घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सिटी (Bhopal News) के कोतवाली और हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है। दोनों स्थानों से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि एक मामले में पता चला है कि फोन पर बात करने के कारण पति—पत्नी के बीच कलह होती थी। इसके चलते जब पति घर लौटा तो महिला फंदे पर लटकी मिली। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
एसीपी करेंगे मामले की जांच
कोतवाली थाना पुलिस को 21—22 फरवरी की दरमियानी रात लगभग दो बजे शुभम यादव ने पत्नी के मौत की सूचना दी थी। कोतवाली पुलिस मर्ग 04/22 दर्ज किया है। मृतका की पहचान कामनी यादव पति शुभम यादव उम्र 23 साल के रूप में हुई है। शुभम यादव (Shubham Yadav) मूलत—विदिशा का रहने वाला है। यहां वह पत्नी के साथ कुम्हारपुरा इलाके में किराए से रहता था। वह प्रायवेट गाड़ी चलाता है। कामनी यादव (Kamini Yadav) का मायका सागर का है। उसकी शादी मई, 2021 में हुई थी। घटना से एक दिन पहले दोनों पति—पत्नी के बीच विवाद हुआ था। झगड़े के बाद शुभम उसके दोस्त के घर चला गया। वहां से लौटा तो देखा पत्नी फांसी के फंदे पर लटक रही थी। परिजनों के बयानों में पता चला है कि मृतका फोन पर ज्यादा बात करती थी। इस कारण दोनों के बीच विवाद होता था। मामला नवविवाहिता की मौत से जूड़ा है इस कारण इस मामले की जांच एसीपी करेगें।
पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
इधर, हनुमानगंज थाना पुलिस को 21—22 फरवरी की दरमियानी रात लगभग डेढ़ बजे साजिद ने रिश्तेदार के मौत की सूचना दी थी। मृतक की पहचान गुरूनानक कॉलोनी निवासी राशिद पिता अब्दुल कादिर उम्र 32 साल के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह ऑटो चलाता था। रात को जब पत्नी सोने के लिए कमरे में पहुंची तो राशिद (Rashid) पंखे से फांसी लगाकर लटक रहा था। हनुमानगंज पुलिस मर्ग 09/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। परिजनों के बयान पुलिस ने अभी दर्ज नहीं किए है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय किए जाएंगे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।