Bhopal News: आम के पेड़ पर बृजुर्ग लटका, वजन से फंदा खुलकर वह नीचे आकर गिरा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) खुदकुशी की दो घटनाओं से जुड़ी है। यह मामले गांधी नगर और गोविंदपुरा थाने में पहुंचे थे। दोनों घटनाओं में वृद्ध ने फांसी लगाई है। जिसकी सूचनाएं उनके बेटों ने पुलिस को दी थी। एक घटना में पेड़ पर लटकी लाश नीचे आकर भी गिर गई थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
पुलिस को सुसाइड नोट मिला
गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 25 अगस्त की सुबह साढ़े सात बजे एक व्यक्ति के आत्महत्या की सूचना मिली थी। यह खबर पुलिस को जयंत मीना (Jayant Meena) ने दी थी। उसने बताया कि पिता गंगाराम मीना पिता गोकूल प्रसाद मीना उम्र 70 साल ने फांसी लगाई है। जिस पर गांधी नगर पुलिस मर्ग 61/21 दर्ज कर जांच करने मौके पर पहुंची थी। घटना टैगोर वार्ड गांधी नगर में हुई थी। गंगाराम मीना (Gangaram Meena) बैंक से रिटायर हुआ था। पुलिस को शव आम के पेड़ के नीचे मिला था। परिजनों ने बताया कि फंदा वजन केे कारण खुल गया था। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने परेशानी की बात लिखी है। लेकिन, परिजनों को बेगुनाह उन्होंने बताया है।
भेल क्वार्टर में रहती है बेटी

गोविंदपुरा थाना पुलिस के अनुसार 24 अगस्त की रात लगभग 10 बजे पप्पू लाल (Pappu Lal) ने उसके पिता सुखदेव झांझोट उम्र 92 साल के आत्मत्या की सूचना दी थी। गोविंदपुरा पुलिस मर्ग 37/21 दर्ज कर जांच करने बंगाली कॉलोनी में पहुंची। जांच में पता चला कि सुखदेव झांझोट (Sukhdev Jhanjhot) परिवार से अलग झुग्गी में रहता था। मृतक की बेटी भेल के मकान में रहती है। बेटा भी अलग रहता है। वह शराब पीने के अलावा गांजा भी पीता था। उसका शव गमछे से फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।