Bhopal News: क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर पति—पत्नी बनकर रहने वाले दो लोगों को दबोचा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) क्राइम ब्रांच से मिल रही है। यहां पुलिस ने फर्जी शेयर कंपनी के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया था। जिसके बाद होशंगाबाद में छापा मारा गया। मकान कांस्टेबल का है जिसमें आरोपी पति—पत्नी बनकर किराए से रह रहे थे। आरोपी बंटी और बबली लोगों को शेयर बाजार में पैसा लगाने का झांसा देकर रकम ऐंठते थे। आरोपियों के कब्जे से सीपीयू समेत कई सामान जब्त हुआ है। जिससे यह पता चलेगा कि उन्होंने ऐसे कितनों को चूना लगाया है।
सीपीयू समेत कई अन्य उपकरण जब्त
क्राइम ब्रांच थाना पुलिस के अनुसार करोद निवासी वीरेंद्र सिंह (Virendra Singh) और आशीष गुप्ता की शिकायत पर जालसाजी का केस दर्ज किया गया है। यह मुकदमा 28 जून की अपरान्ह लगभग चार बजे दर्ज किया गया है। शिव नगर करोद निवासी वीरेंद्र सिंह से पांच हजार तो जहांगीराबाद निवासी आशीष गुप्ता (Ashish Gupta) से छह हजार रुपए आरोपियों ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर हड़पे थे। इसके बाद आरोपी नुकसान होने का बोलकर 25 हजार रुपए अतिरिक्त मांग रहे थे। इसकी शिकायत पहले भोपाल सायबर क्राइम में हुई थी। जिसके बाद पड़ताल में आरोपियों की लोकेशन होशंगाबाद (Hoshangabad) में मिली। क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारकर वहां से महिला समेत दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने मकान से सीपीयू समेत कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं।
पति—पत्नी बनकर लिया मकान

पुलिस के अनुसार होशंगाबाद स्थित तिवारी कॉलोनी से ममता मेहरा (Mamta Mehra) और सलमान को हिरासत में लिया गया है। यहां आरोपी पुलिस आरक्षक विजय भवर के मकान में किराए से रहते थे। वह सीहोर (Sehore) जिला पुलिस में आरक्षक है। सलमान (Salman) ने मकान टैक्सटाईल कंपनी का कर्मचारी बताकर किराए पर लिया था। यह मकान देवेन्द्र चौहान (Devendra Chouhan) नाम के व्यक्ति ने लिया था। ममता उसकी पत्नी बताई जा रही है। दोनों स्वास्तिक एनएनसी कंपनी चलाते थे। आरोपी कंपनी में निवेश कराने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहे थे। ममता मेहरा बुदनी की रहने वाली है। जबकि सलमान होशंगाबाद का रहने वाला हैं। ममता मेहरा ने मकान मालिक को पति—पत्नी होना बताया था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।