Bhopal News: बैतूल गया था परिवार, घर से लैपटॉप गया चोरी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अवधपुरी और रातीबड़ थाने से मिल रही है। यहां चोरी की घटनाएं हुई है। इसमें से एक भाजपा नेता का घर है। परिवार बैतूल गया हुआ था। उस वक्त मकान में चोर घुस गए।
कैमरा गया चोरी
रातीबड़ थाना पुलिस ने 1 जुलाई की रात लगभग आठ बजे धारा 380 (सादा चोरी) का केस दर्ज किया है। वारदात केरवा डैम रोड स्थित जागरण लेक सिटी कॉलेज की है। वहां से तीन बैटरी और कैमरे चोरी गए है। शिकायत सुमन कुमार (Suman Kumar) ने दर्ज कराई है। इधर, अवधपुरी थाना पुलिस के अनुसार 1 जुलाई की शाम लगभग साढ़े सात बजे चोरी का मामला दर्ज किया गया है। घटना फेज—2 अवधपुरी की है। शिकायत अशोक महाले पिता लक्ष्मण राम उम्र 53 साल ने दर्ज कराई है। महाले भाजपा नेता के साथ—साथ आर्किटेक्ट भी है। अशोक महाले (Ashok Mahale) परिवार के साथ 30 जून को बैतूल (Betul) गए थे। वहां से आने पर मकान का ताला टूटा मिला। महाले की बेटी तनिषा के कमरे से एक लैपटॉप चोरी होना बताया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।