Bhopal News: ट्रैक्टर चोरी कर ले गया चोर

Share

Bhopal News: दीवार तोड़कर दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
ईटखेड़ी थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। बाउंड्री का ताला तोड़कर ट्रैक्टर चोरी कर लिया गया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित ईटखेड़ी थाना क्षेत्र की है। चोरी गया ट्रैक्टर करीब नौ लाख रुपए का है।

रेस्टोरेंट चलाते हैं पीड़ित

ईटखेडी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार प्रकाश चंद्र जैन (Prakash Chandra Jain) ने पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वे भोपाल शहर में स्थित अशोका गार्डन (Ashoka Garden) में रहते है। पुलिस ने बताया प्रकाश चंद्र जैन सरकारी विभाग से रिटायर्ड हुए हैं। अभी वे रेस्टोरेंट चलाते है। उनकी ईटखेड़ी स्थित निपानिया जाट पर खेती है। वहां पर भी एक मकान हैं। प्रकाशचंद्र जैन 4 फरवरी रात आठ बजे मकान का ताला लगाकर अशोका गार्डन चले गए थे। सुबह फोन आया कि बाउड्री का ताला टूटा है। उसके भीतर महेंद्रा का 585 ट्रेक्टर (Tractor) चोरी चला गया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल अरविंद जाट (HC Arvind Jaat) कर रहे है। पुलिस ने प्रकरण 36/25 कायम कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तेज रफ्तार कार ने मोपेड पर मारी टक्कर
Don`t copy text!