Bhopal News: यातनाओं से तंग आकर पहले परिजन फिर पुलिस से मांगी पीड़िता ने मदद, पुलिस ने दर्ज किया पति समेत तीन के खिलाफ मुकदमा

भोपाल। शादी के छह साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर ताने झेल रही एक महिला ने पुलिस से मदद मांगी। इससे पहले मायके पक्ष के लोगों ने काफी सुलह की कोशिश की थी। घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी पति, देवर और सास के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
इन धाराओं में दर्ज किया प्रकरण
सुखी सेवनिया (Sukhi Sewaniya) थाना पुलिस के अनुसार आरोपियों ने दहेज में कार मांगी थी। यह नहीं देने पर भी पीड़िता को कोसते थे। शिकायत 27 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। उसकी शादी 22 जून, 2017 को हुई थी। आरोपी पति प्रायवेट जॉब करता है। शादी के बाद पीड़िता को कोई संतान भी नहीं हुआ। इस कारण पति उसे पीटता था। उसे बांझ बोलकर हमेशा कोसा जाता था। पुलिस ने 56/24 धारा 498—ए/506/3/4 (प्रताड़ना, धमकाना और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा 28 मार्च की शाम लगभग सवा पांच बजे दर्ज किया गया। मामले की जांच एसआई स्वाति दुबे (SI Swati Dubey) कर रही हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।