Bhopal Suspicious Death: महिला समेत चार व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

भोपाल। आग से झुलसी महिला की मौत हो गई। वह चार दिन पहले झुलसी थी। इधर, तीन अन्य व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत (Bhopal Suspicious Death Case) हुई है। सभी घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया (Bhopal Suspension Death) है। वहीं एक मामले में पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने इनकार कर दिया।
खाना बनाते समय हुआ हादसा
कोलार थाना पुलिस ने बताया सावित्री बाई (Savitri Bai Death Case) पति अबीरचंद उम्र 45 साल निवासी कस्टम कॉलोनी की रहने वाली थी। सावित्री का पति मजदूरी करता है। रविवार शाम छह बजे परिवार के सभी लोग घर में थे। सावित्री किचन में खाना बना रही थी। अचानक उसके चीखने की आवाज घर वालोें को सुनाई दी। परिजन भाग कर किचन में पहुंचे तो सावित्री झुलस रही थी। परिजनों ने आग बुझाकर उसे बचाया। परिजन 108 की मदद से जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जेपी अस्पताल में डॉक्टरों ने सावित्री की हालत देखने के बाद उसको हमीदिया अस्पताल रैफर कर दिया। जहां चार दिन तक उसका इलाज चला। जिसके बाद बुधवार—गुरूवार की दरमियानी रात 1:30 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पीएम कराने से किया इंकार
गोविंदपुरा थाना पुलिस ने बताया योगेश श्रीवास्तव (Yogesh Shrivastava) पिता गणेश प्रसाद उम्र 52 साल निवासी शिवाजी नगर हबीबगंज का रहने वाला था। योगेश गोविंदपुरा में खादी ग्राम उद्योग में काम करता था। गुरूवार सुबह 11:30—12 बजे करीब वह बेहोश होकर दफ्तर में गिर गया था। लोग उसे 108 से कैरियर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों ने 15:40 पर उसे मृत घोषित कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम किया था। तभी योगेश के बेटे विक्रम श्रीवास्तव ने पिता के पीएम कराने से इनकार कर दिया। इसके लिए उसने बकायदा थाना प्राभारी अशोक कुमार परिहार (TI Ashok Kumar Parihar) को आवेदन पत्र लिखकर दिया। पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के शव परिजनों को सौंप दिया।
108 लेकर पहुंची थी अस्पताल
मंगलवारा थाना पुलिस ने बताया गोपाल अहिरवार पिता रंजीत उम्र 76 साल निवासी खुरई जिला सागर का रहने वाला था। यहां पटेल नगर में रह रहा था। गुरूवार सुबह पांच बजे तबियत खराब होने पर परिजन 108 से हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां रात आठ बजे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, गुरूवार शाम सात बजे 108 शांतिबाई उम्र 36 साल निवासी चंचल चौराहा से लेकर हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंची थी। जहां शु्क्रवार सुबह पांच बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दोनों मामलों में पुलिस को विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल सकी है।