Bhopal News: घरेलू कलह से तंग आकर फांसी लगाने की पुलिस ने जताई संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) नजीराबाद इलाके से मिल रही है। यहां एक युवक की लाश पेड़ पर लटकी मिली थी। नजदीक उसकी बाइक भी थी। मृतक किसान का बेटा था। वह शादीशुदा होने के साथ—साथ घरेलू कलह से तंग चल रहा था। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
रुनाहा जाने का बोलकर निकला
नजीराबाद पुलिस के अनुसार ग्राम दमीला के जंगल में एक व्यक्ति की लाश फंदे पर होने की सूचना मिली थी। यह खबर 14 जुलाई की शाम लगभग छह बजे दी थी। जिसमें पुलिस ने लगभग सात बजे मर्ग क्रमांक 30/2021 दर्ज कर थाने से टीम रवाना की। यह सूचना पुलिस को दौलत सिंह (Daulat Singh Gurjar) ने दी थी। उसने बताया कि उसके बेटे मुकेश गुर्जर पिता दौलत सिंह गूर्जर उम्र 30 साल की लाश फंदे पर लटकी है। परिवार किसानी करके जीवन चलाता है। वह बुधवार सुबह रुनाहा जाने का बोलकर निकला था। शाम तक नहीं लौटा तो परिवार ने उसकी तलाश की। मुकेश गूर्जर (Mukesh Gurjar) की बाइक तीन किलोमीटर दूर दमीला के जंगल में मिली। बाइक पर धार्मिक स्थान पर चढ़ाने वाली मन्नत की माला भी थी। मुकेश विवाहित था और उसके दो बच्चे हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।