Bhopal News: शादी के छह महीने बाद पति ने दिखाया अपना रंग

Share

Bhopal News: दहेज में मांग रहा था बाइक और 50 हजार रुपए, पीड़िता ने पुलिस से मांगी मदद, पति नहीं माना तो दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज

Bhopal News
घरेलू कलह का सांकेतिक चित्र— साभार

भोपाल। शादी के महज छह महीने बाद ही पति ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया। वह पत्नी से दहेज में सामान नहीं मिलने पर पीटता था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र की है। इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

दहेज में यह सामान मांग रहा था पति

टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी पति फर्नीचर का काम करता है। उसके खिलाफ शिकायत 25 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। पीड़िता का मायका निशातपुरा थाना क्षेत्र स्थित करोद (Karond) में हैं। आरोपी पति के साथ मुस्लिम रीति—रिवाज से 26 जनवरी 2024 को शादी हुई थी। शादी के बाद से पति बाइक और पचास हजार रुपए की मांग करते हुए विवाहिता को पीटता था। उसका कहना था कि मायके वालों ने उसको फर्नीचर और सोने की अंगूठी भी नहीं दी। इसी बात को लेकर वह कई दिनों से कलह भी घर में कर रहा था। वह उसको मारता पीटता था। पीड़िता कई बार थाने पहुंची थी। जब पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसके खिलाफ पुलिस ने प्रकरण 235/24 दर्ज कर लिया। इस मामले की जांच एसआई प्रभावती शर्मा (SI Prabhawati Sharma) कर रही हैं। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पांच वाहन चोरी
Don`t copy text!