Bhopal News: थाना पुलिस ने चुप्पी साधी, तीन तलाक बोलकर मुस्लिम महिला को घर से किया बेदखल

भोपाल। महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना से जुड़े तीन प्रकरण दर्ज किए हैं। इन प्रकरणों में पीड़िताएं भोपाल (Bhopal News) शहर के अलग—अलग थाना क्षेत्रों में रहती है। पुलिस ने प्रकरण की पुष्टि कर दी है। लेकिन, उनकी वजह पूछी गई तो उसमें पुलिस ने चुप्पी साध ली।
इन्होंने दर्ज कराए है मुकदमे
पुलिस सूत्रों के अनुसार पहले मामले की पीड़िता 28 नवंबर 2023 से परेशान थी। जिसकी शिकायत 21 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई है। बताया जाता है कि पीड़िता ऐशबाग (Aishbag) में रहती है। उसको पति के अलावा तीन अन्य दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने 128/24 धारा 498—ए/506/34/3/4/4 (प्रताड़ना, धमकाना, एक से अधिक आरोपी, दहेज अधिनियम और मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा) दर्ज किया है। दूसरे मामले की पीड़िता 23 साल की है। उसकी 2021 में शादी हुई थी। वह हनुमानगंज (Hanumanganj) में रहती है। पीड़िता ने पति के अलावा दो अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। उससे दो लाख रुपए की मांग की जा रही थी। पुलिस ने 129/24 धारा 498—ए/34/3/4 (प्रताड़ना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया। तीसरा मामला 30 मई 2016 से 2 मई 2024 के बीच का है। जिसकी शिकायत 28 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई है। वह बैरागढ़ (Bairagad) में रहती है। पीड़िता ने पति के अलावा दो अन्य पर एफआईआर दर्ज कराई है। सूत्रों ने बताया कि आरोपी पांच लाख रुपए के लिए पीड़िता को तंग कर रहे थे।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।