Bhopal News: बाइक सवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज 

Share

Bhopal News: लापरवाही से वाहन चलाकर दूसरी बाइक को मारी थी टक्कर जिसमें हो गई थी एक युवक की मौत, बाइक सवार जख्मी महिला की हालत अभी भी नाजुक

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सड़क दुर्घटना में हुई मौत के एक मामले में पुलिस ने दस दिन बाद प्रकरण दर्ज किया है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया इलाके में हुई थी। हादसे में जख्मी अभी भी एक महिला की हालत नाजुक है। जबकि जिसने टक्कर मारी थी वह भी अस्पताल में भर्ती है।

ऐसे हुई थी सड़क दुर्घटना

बिलखिरिया (Bilkhiriya) थाना पुलिस के अनुसार सड़क हादसा 10 अक्टूबर की रात लगभग दस बजे झागरिया पहाड़ी पर स्थित बायपास रोड पर हुआ था। है। बाइक (Bike) सवार खजूरी कला (Khajuri Kala) से आ रहा था। हादसे में अभिषेक मांझी (Abhishek Manjhi) पुत्र हरिशंकर मांझी की मौत हुई थी। वह रायसेन (Raisen)  जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बारला में हुई थी। जख्मी अभिषेक मांझी को पटेल नगर स्थित साईं अस्पताल (Sai Hospital) में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी 11 अक्टूबर को मौत हो गई थी। अभिषेक मांझी मजदूरी करता था। उसके साथ बाइक पर रिश्तेदार 23 वर्षीय गायत्री रैकवार (Gaytri Raikwar) भी बैठी थी। बिलखिरिया पुलिस मर्ग 61/24 दर्ज किया था। जिस वाहन से टक्कर हुई थी उसको अयान चला रहा था। वह भी जख्मी है और पीपुल्स अस्पताल (People Hospital) में भर्ती है। जांच के बाद पुलिस ने अयान की लापरवाही मानते हुए उसके खिलाफ प्रकरण 363/24 दर्ज कर लिया है। गायत्री रैकवार को दिमाग में गंभीर चोट है। उसका अयोध्या बायपास स्थित गायत्री अस्पताल (Gaytri Hospital) में इलाज चल रहा है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Corona News: कोरोना के तीन नए केस भोपाल में मिले
Don`t copy text!