Bhopal News: घर में घुसकर नाबालिग से शादी करने के लिए डाला दबाव

Share

Bhopal News: एफआईआर दर्ज करने के लिए दूसरे थाने से बुलाई गई महिला अधिकारी, रिश्तेदार की शादी में हुई थी आरोपी से पहचान,

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल शहर में महिला अफसरों की भारी कमी है। इस बात को प्रमुखता के साथ द क्राइम इंफो पिछले एक साल से उठा रहा है। एक बार फिर महिला अफसर की कमी का मामला सामने आया है। प्रकरण पॉक्सो एक्ट का था इसलिए उसमें महिला अफसर की आवश्यकता थी। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह है वह प्रकरण जिसमें फिर कमी हुई उजागर

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले एक साल से पीड़िता को परेशान कर रहा था। पीड़िता की उम्र 16 साल है। वह कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा है। वह मूलत: बैतूल (Betul) जिले की रहने वाली है। यहां वह पढ़ाई के लिए राजधानी में आई है। इस मामले का आरोपी अमर भोरसे (Amer Bharose) हैं। पीड़िता को रिश्तेदार की शादी में वह मिला था। तभी से वह उसका पीछा करके परेशान कर रहा था। पुलिस तक यह मामला तब पहुंचा जब आरोपी मंगलवार को अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar) स्थित उसके घर में घुस गया था। आरोपी का कहना था कि वह उससे बातचीत करें। वह उसे प्यार करता है और उसके साथ शादी करना चाहता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में प्रकरण 348/24 दर्ज कर लिया है। थाने में महिला अधिकारी नहीं थी। इसलिए रातीबड़ थाने से एसआई उर्मिला अहिरवार (SI Urmila Ahirwar) को प्रकरण दर्ज करने के लिए कमला नगर थाने बुलाया गया था। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: इंटरव्यू देने आ रहा था दस्तावेज के बैग ले भागे चोर
Don`t copy text!